सिद्धार्थ, अप्रैल 1 -- सिद्धार्थनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन जनपद के तीनों केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हो रही है। जिले में कुल 348445 उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए प्राप्त हुई हैं, जिनमें से हाईस्कूल की सभी 221243 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच पूरी हो चुकी है। इंटरमीडिएट की सिर्फ 2649 उत्तरपुस्तिकाओं की जांच होनी शेष है जो बुधवार को पूरी हो जाएगी। यह जानकारी डीआईओएस अरुण कुमार ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...