बरेली, मार्च 12 -- बहेड़ी। हाईस्कूल बोर्ड का पेपर देने घर से निकली नाबालिग छात्रा लापता हो गई। परिजनों ने उसे बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। छात्रा की मां का कहना है कि दो दिन पहले 10 मार्च को उसकी नाबालिग बेटी एक इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की परीक्षा देने गई थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद वह घर नहीं लौटी। काफी देर तक इंतजार करने के बाद परिजनों ने उसकी आसपास तलाश की लेकिन पता नहीं चल सका। महिला का आरोप है कि हमीरपुर निवासी शिवकुमार, थाना सीबीगंज, उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने आरोपी शिवकुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह ने बताया कि नाबालिग छात्रा की तलाश में टीम लगा दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...