संभल, मार्च 10 -- यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के केंद्रों पर सोमवार को दो पारियों में परीक्षा संपन्न हुई। इसमें 2647 छात्र-छात्राओं में से 2472 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 175 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान कंट्रोल रूम से केंद्रों पर निगरानी रखी गई। सोमवार को प्रथम पाली में सुबह साढ़े आठ बजे से हाईस्कूल व इंटर की उर्दू विषय की परीक्षा हुई। हाईस्कूल में 1392 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 1301 ने परीक्षा दी, जबकि 91 अनुपस्थित रहे। इंटर के उर्दू विषय में पंजीकृत 663 परीक्षार्थियों में से 623 ने परीक्षा दी, जबकि 40 गैर हाजिर रहे। वहीं दूसरी पारी में इंटरमीडिएट की मनोविज्ञान व शिक्षाशास्त्र की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 592 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 548 ने परीक्षा दी, जबकि 44 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। डीआईओएस सर्वेश कुमार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.