जौनपुर, अप्रैल 29 -- शाहगंज। सर सैयद अहमद इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड परीक्षा में कक्षा 10वीं और 12वीं में 75प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को स्कूल प्रबंधन ने ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। इंटरमीडिएट में मिस्बाह खान ने 85% अंक के साथ पहला स्थान, दिव्यांशी ने 82% के साथ दूसरा और सफीरा ने 79% के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं हाईस्कूल में निदा इमरान ने 88% के साथ पहला, खुशबू दिनेश ने 86% के साथ दूसरा और दीपा प्रजापति ने 85% के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट (छात्र वर्ग) का कुल परिणाम 95% रहा। प्रधानाचार्य मो. शाहिद नईम, गर्ल्स कॉलेज की प्रिंसिपल तलअत रिजवी ने संबोधित किया। यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावी सम्मानित 10वीं कक्षा में कॉलेज में प्रथम, द्वितीय और तृत...