सिद्धार्थ, जुलाई 8 -- सिद्धार्थनगर। वर्ष 2026 की हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट/कंपार्टमेंट व इंटर की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले परीक्षार्थियों की परीक्षाएं 28 जुलाई को होंगी। यह जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल की कंपार्टमेंट परीक्षाएं 28 जुलाई की सुबह की पाली में 8:30 बजे 11:45 बजे तक होगी। इंटर कंपार्टमेंट की परीक्षाएं 28 जुलाई को शााम की पाली में दो बजे से सवा पांच बजे तक होंगी। यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड ः इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा 28 को

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...