हाईस्कूल और इंटर की कंपार्टमेंट-इम्प्रूवमेंट परीक्षा का आवेदन छह से
अंबेडकर नगर, जून 4 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट तथा इम्प्रूवमेंट परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। परीक्षार्थी छह जून से 27 जून तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। डीआईओएस कौस्तुभ सिंह ने बताया कि बोर्ड ने कहा है कि हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट परीक्षा में छात्र अपने अनुत्तीर्ण एक विषय में तथा कंपार्टमेंट परीक्षा में दो अनुत्तीर्ण विषयों में से किसी एक विषय की परीक्षा दे सकेंगे। इसके लिए परीक्षा शुल्क 256.50 रुपये निर्धारित किया गया है। इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा में मानविकी, विज्ञान एवं वाणिज्य वर्ग के छात्र किसी एक विषय में तथा कृषि एवं व्यावसायिक वर्ग के छात्र निर्धारित विषयों में किसी एक प्रश्नपत्र में अनुत्तीर्ण होने पर परीक्षा में शामि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.