पीलीभीत, मई 25 -- पीलीभीत। वर्ष 2026 में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद समेत चार बोर्डों के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए शिक्षा निदेशक ने डीआईओएस को पत्र जारी कर सूचना मांगी है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली एवं काउंसिल फार दि इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन नई दिल्ली के सर्वोच्च दस मेधावी विद्यार्थियों और एक अभिभावक को सम्मानित किया जाएगा। डीआईओएस राजीव कुमार ने बताया कि सम्मान समारोह में शामिल होने वाले मेधावियों की सूची तैयार की जा रही है। अभी तारीख तय नहीं की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...