हाईस्कूल और इंटरमीडिएट इम्प्रूवमेंट-कंपार्टमेंट में 20 परीक्षार्थी गैरहाजिर
पीलीभीत, जुलाई 29 -- पीलीभीत। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट-इम्प्रूवमेंट परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई, जिसमें कुल 20 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। ड्रमंड राजकीय इंटर कालेज परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर गहनता से चेकिंग करने के बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में जाने दिया गया। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने निरीक्षण किया। जनपद में हाईस्कूल परीक्षा में इम्प्रूवमेंट/कंपार्टमेंट में 326 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 316 उपस्थित और दस अनुपस्थित रहे। इसी तरह इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा में पंजीकृत 183 परीक्षार्थियों में से 173 उपस्थित और दस परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। हाईस्कूल प्रथम पाली साढ़े आठ बजे से साढ़े बारह बजे और इंटरमीडिएट की द्वितीय पाली दो बजे से सवा पांच तक बजे परीक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.