उन्नाव, फरवरी 3 -- उन्नाव। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की 2026 की परिषदीय परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। परीक्षा संचालन की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक सुनील दत्त ने कहा है कि राजकीय माध्यमिक विद्यालय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक और कर्मचारी किसी भी प्रकार का अवकाश नहीं ले सकेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया कि केवल विषम परिस्थितियों में विशेष अनुमति मिलने पर ही अवकाश पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आदेश का पालन न करने या इसकी अवहेलना करने पर परीक्षा संचालन में बाधा उत्पन्न होने की स्थिति में बोर्ड परीक्षा अधिनियम एवं नियमावली के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी शिक्षकों और कर्मचारियों से अनुरोध किया है कि वे परीक्षा की तैया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.