पीलीभीत, अप्रैल 27 -- शारदा पार थाना क्षेत्र के कबीरगंज स्थित शारदा हायर सेकेंडरी स्कूल में हाईस्कूल परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने सफल विद्यार्थियों को फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि यह सम्मान समारोह प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। सफल छात्र-छात्राएं देश का भविष्य हैं और आगे चलकर नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से माता-पिता व गुरुजनों का सम्मान करने, नियमित अध्ययन करने और देश सेवा में योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर मुनेश यादव, अध्यापक रिंकल, भूपेन्द्र यादव, आनंद सिंह, सौरव कुमार सहित काफी लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.