हाईस्कूल-इंटर सन्निरीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 17 मई
लखीमपुरखीरी, अप्रैल 29 -- माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 की उत्तरपुस्तिकाओं की सन्निरीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 मई निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथि के बाद या अपूर्ण आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। सन्निरीक्षा शुल्क 500 रुपये प्रति प्रश्न-पत्र तय किया गया है, जिसमें लिखित और प्रयोगात्मक खंड के लिए अलग-अलग शुल्क देना होगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित शुल्क केवल कोष पत्र (चालान) के माध्यम से राजकीय कोषागार में जमा करना अनिवार्य होगा। शुल्क जमा करने के बाद अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन पत्र डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट, मूल चालान की प्रति तथा अंकपत्र की कॉपी संलग्न कर रजिस्टर्ड डाक से परिषद के क्षेत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.