हाईस्कूल-इंटर के विवरण में संशोधन का छह अक्तूबर तक अंतिम मौका
बलरामपुर, अक्टूबर 4 -- बलरामपुर संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के तहत विद्यार्थियों के शैक्षिक विवरण में संशोधन के लिए समय निर्धारित किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद ने बताया कि कक्षा-10 व 12 के संस्थागत एवं व्यक्तिगत विद्यार्थियों की चेकलिस्ट परिषद के पोर्टल से डाउनलोड कर प्रधानाचार्यों को जांच करनी होगी। परिषद के सचिव भगवती सिंह के निर्देश पर विद्यार्थियों के विवरण में संशोधन अथवा अपडेट के लिए एक से छह अक्तूबर 2026 की मध्यरात्रि 12 बजे तक समय दिया गया है। प्रधानाचार्यों को चेकलिस्ट में दर्ज विवरण का मिलान कर त्रुटियों को निर्धारित अवधि में ठीक करना होगा। वहीं कक्षा-9 एवं 11 के विद्यार्थियों के विवरण की जांच एक से छह अक्तूबर तक होगी। इन कक्षाओं के विवरण में संश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.