रुडकी, अगस्त 30 -- उत्तराखंड बोर्ड की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट व्यक्तिगत परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। व्यक्तिगत परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राएं 31 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए विद्यालय पोर्टल 31 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे तक खुला रहेगा। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से मुख्य शिक्षा अधिकरी को पत्र भेजकर संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को आवेदन प्रक्रिया की जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं। परिषद ने व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन पत्र भरवाने के लिए संबंधित विद्यालयों को अग्रसारण केंद्र बनाया है। बोर्ड परीक्षा में व्यक्तिगत परीक्षार्थी के रूप में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को निर्धारित अवधि में आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। यह भी प...