लखीमपुरखीरी, मई 30 -- लखीमपुर। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर के टॉप-10 मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। एक जून को कलक्ट्रेट सभागार में सुबह नौ बजे से आयोजित होने वाले इस सम्मान समारोह में जनप्रतिनिधि व डीएम मेधावियों को मेडल व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित करेंगे। वहीं पुरस्कार की 21 हजार की धनराशि की प्रतीकात्मक चेक दी जाएगी। पुरस्कार की धनराशि डीबीटी से उनके खाते में भेजी जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि प्रदेश स्तर पर टॉप-10 स्थान पर आने वाले छात्र-छात्राओं को लखनऊ के लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मेधावियों को सम्मानित करेंगे। वहीं जिला स्तर पर हाईस्कूल के टॉप-10 व इंटर के टॉप-10 मेधावियों को कलक्ट्रेट सभागार में सम्मानित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- बोर्ड परीक्षा के मेधावियों का आज होगा सम्मान जनप्र...