कौशाम्बी, अप्रैल 19 -- वाहन स्वामियों को अपने वाहनों में अब निश्चित रूप से हाईसिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगवाना होगा। ऐसा न करने पर प्रदूषण प्रमाणपत्र नहीं बन सकेगा। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी तारकेश्वर मल्ल ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन के निर्देशानुसार अब हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवाना सभी वाहन स्वामियों के लिए अनिवार्य हो गया है। अब यदि किसी वाहन पर एचएसआरपी नहीं लगी होगी तो कोई भी प्रदूषण जांच केंद्र प्रदूषण प्रमाणपत्र जारी नहीं करेगा। यदि कोई केंद्र एचएसआरपी रहित वाहन का प्रमाणपत्र जारी करता पाया गया तो उसके लाइसेंस को निलंबित या निरस्त कर दिया जाएगा तथा संबंधित संचालक पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। एआरटीओ ने जनपद के समस्त वाहन स्वामियों एवं चालकों से अपील की है कि वे शीघ्र अपने वाहनों में एचएसआरपी लगवा लें।...