हाईवोल्ट करंट से उपकरण जले
मिर्जापुर, जून 19 -- हाईवोल्ट करंट से उपकरण जले चुनार। नगर के कांशीराम आवास की महिलाओ ने गुरुवार को एसडीएम राजेश कुमार वर्मा को शिकायती पत्र सौंप कर ऐबकपुर मोहाना निवासी प्राइवेट लाइनमैन पर 11000 पावर से जोड़ने का आरोप लगाया। कहा कि इससे आवास में रहने वाले लोगों के घरों का इलेक्ट्रिक व इलेक्ट्रॉनिक सामान जल गया। महिलाओं ने कहाकि बिजली विभाग के अधिकारियों के संरक्षण में प्राइवेट लाइनमैन धन उगाही भी करता है। एसडीएम ने एसडीओ को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया। पत्रक देने वालों में रेशमा बेगम, पूनम, आबिदा शामिल थी। यह भी पढ़ें- कुंआडांडा के लाइनमैन को बर्खास्त किए जाने की मंजूरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.