हाईवोल्टेज बिजली करंट से हुई शॉर्ट सर्किट, घर में लगी आग से लाखों की क्षति
कुशीनगर, मई 11 -- जोकवा बाजार, हिन्दुस्तान संवाद।तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के महुअवा खुर्द गांव में रविवार की दोपहर हाई वोल्टेज बिजली आने से एक घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। गनीमत रही कि आग फैलने से पहले ही ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद उस पर काबू पा लिया, जिससे आग आसपास के घरों तक नहीं पहुंच सकी।दोपहर लगभग दो बजे अचानक हाईवोल्टेज बिजली आने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान गांव निवासी जुमराती अंसारी के घर में तारों के बीच शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगते ही घर में रखा फ्रिज, वॉशिंग मशीन, कपड़े, रजाई-गद्दा, बॉक्स समेत अन्य घरेलू सामान व उपकरण तेजी से जलने लगा। यह भी पढ़ें- चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, घर के सामान भी जले आग से घर की दीवारों में भी दरारें आ गईं। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.