हापुड़, अप्रैल 18 -- शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक शराब के लिए पैसे न मिलने से नाराज होकर बृजघाट गंगा पुल की रेलिंग पर चढ़ गया और गंगा पुल से बार-बार कूदने का प्रयास करता रहा। करीब आधा घंटे बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को सकुशल गंगा पुल से उतारा और परिजनों ने भी राहत की सांस ली। मुरादाबाद जनपद के गांव मंझोला निवासी नागेंद्र ने बताया कि वह अपने पिता अजय और माता के साथ शनिवार को बृजघाट गंगा स्नान के लिए आए थे। बृजघाट पहुंचने पर पिता ने माता से शराब के लिए पैसे मांगने लगे। पैसे न देने पर पिता गंगा पुल पर चढ़ गए और वहां से कूदने का प्रयास करने लगे। युवक को गंगा पुल पर चढ़ा देख परिजनों और श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया। ये सब हाई वोल्टेज ड्रामा करीब आधा घंटे तक चलता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को समझा बुझा कर गंगा पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.