हाईवोल्टेज करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत
सोनभद्र, जून 10 -- सोनभद्र। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के पिपराही गांव में मंगलवार दोपहर 11 हजार वोल्ट विद्युत लाइन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रुप से झुलस गया। आसपास के लोग उसे लेकर मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। चोपन थाना क्षेत्र के अदलगंज गांव निवासी 24 वर्षीय सुभाष पुत्र विजय प्रताप किसी काम के सिलसिले में पिपराही गांव जा रहा था। इसी बीच सड़क किनारे गिरे हाईवोल्टेज करेंट की चपेट में आने से वह गंभीर रुप से झुलस गया। मेडिकल काले अस्पताल में पहुंचने पर उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.