मिर्जापुर, अप्रैल 29 -- जिगना। क्षेत्र के कुशहां गाँव स्थित चौराहे पर बुधवार को डेढ़ बजे दिन में घरों और दुकानों में अचानक हाईवोल्टेज करंट प्रवाहित होने से कमोबेश पांच लाख का इलेक्ट्रिक सामान जलकर खाक हो गया। प्रयागराज जिले के भारतगंज फीडर से कुशहां चौराहा तथा आसपास की दुकानें में बिजली की आपूर्ति की जाती है। यह भी पढ़ें- बिजली व्यवस्था धड़ाम, लकड़ी की बल्लियों से रोके जा रहे बिजली के खंभेउपभोक्ताओं का नुकसान बिजली कनेक्शन में हाईवोल्टेज करंट प्रवाहित होने से लाखों रुपये का इलेक्ट्रिक का सामान जल कर राख हो गया। आटा चक्की चलाने वाले गाँव निवासी कवी शंकर बिंद ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन के साथ ही बोर्ड जल गया। रामनाथ सोनकर ने बताया कि इन्वर्टर, फ्रिज, फैन तथा चार्ज में लगा मोबाइल जल गया। मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर चलाने वाले अमित विश्वकर्...