सोनभद्र, मई 1 -- बीजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के झीलो गांव में शुक्रवार की शाम कई घरों में हाईवोल्टेज करंट उतरने से उसकी चपेट में आकर दम्पति की मौत हो गई, जबकि एक महिला झुलस गई। वहीं कई घरों में बिजली के उपकरण भी जल गए। बीजपुर थाना क्षेत्र के झीलो गांव में शुक्रवार की शाम लगभग छह बजे कई घरों में अचानक हाईवोल्टेज करंट उतर गया। हाईवोल्टेज करंट उतरने से गांव के ही 60 वर्षीय श्रीराम पुत्र कपूर विश्वकर्मा के घर में बिजली का तार जलने लगा। तार जलकर घर के दरवाजे से सट गया। इसी दौरान उनकी पत्नी 63 वर्षीय फूलमती ने तार जलता देख दरवाजा जैसे ही खोलने के लिए पकड़ा वह करंट की चपेट में आ गई। पत्नी को करंट लगने पर पति भी दौड़कर उसे बचाने के लिए गया लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बगल में स्थित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.