हाईवों पर दौड़ रही 35 ई-रिक्शाओं के चालान, चार जब्त
बिजनौर, अक्टूबर 2 -- राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर ई-रिक्शा संचालन प्रतिबंधित होने के बाद यातायात पुलिस ने शुक्रवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया। जिले के राज्य मार्गों और हाईवे पर चले अभियान में प्रतिबंधित मार्गों पर ई-रिक्शा चलाते मिले 35 ई-रिक्शाओं के चालान किए, जबकि चार जब्त कर संबंधित थाने में खड़े कराए गए। शुक्रवार को अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने 35 ई-रिक्शाओं के चालान किए, जबकि चार ई-रिक्शा जब्त कर संबंधित थाने में खड़े कराए गए। पुलिस ने ई-रिक्शा चालकों और वाहन स्वामियों को बताया कि राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर ई-रिक्शा का संचालन शासन के निर्देशों का उल्लंघन है।
ई-रिक्शा संचालन का प्रभाव यातायात प्रभारी रवि नैन ने बताया कि हाईवे और राज्य मार्गों पर ई-रिक्शा संचालन से यातायात व्यवस्था प्रभावित होने के साथ ही सड़क दुर्घटनाओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.