हाईवे-709 बी पर नगर मे बंद स्ट्रीट लाइटों से दुघटनाओं का खतरा बढ़ा
सहारनपुर, जून 15 -- रामपुर मनिहारान। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे 709 बी पर रामपुर मनिहारान क्षेत्र में लगी स्ट्रीट लाइटें काफी लंबे समय से बंद पड़ी हैं। जिससे रात के समय हाईवे पर अंधेरा छाने के कारण वाहन चालकों को आवागमन में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और दुर्घटनाओं की आशंका अधिक बढ़ गई है। हाईवे पर लगातार बढ़ते यातायात के चलते स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से शीघ्र स्ट्रीट लाइटों को चालू कराने की मांग की है। हाईवे पर प्रकाश व्यवस्था बाधित होने से विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों के साथ पैदल चलने वालों की सुरक्षा प्रभावित हो रही है। विपिन कुमार, रवि कुमार, गौरव गुप्ता, काजी अदनान, मांगेराम कश्यप, आकाश आदि का कहना है। कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। क्षेत्र वासियों ने प्रशासन और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.