हाईवे से हटवाया अतिक्रमण, कब्जाधारकों दो दिन का अंतिम अल्टीमेटम
हमीरपुर, मई 10 -- मौदहा, संवाददाता। कानपुर-सागर हाईवे पर एसडीएम व एआरटीओ (प्रवर्तन) ने रविवार को संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। जिससे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। एसडीएम ने ट्रक लेन के अलावा राजमार्ग के आसपास अवैध कब्जा करने वालों को दो दिन के अंदर कब्जा हटाने का अल्टीमेटम दिया है। ऐसा नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। एसडीएम करणवीर सिंह व एआरटीओ (प्रवर्तन) अमिताभ राय ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में रविवार को राजमार्ग 34 पर ट्रक लेन व राजमार्ग के आसपास कब्जा हटवाने की मुहिम शुरू की। अभियान ग्राम नरायच से लेकर बड़ा चौराहा व बीएसएनएल टॉवर तक चलाया गया। जिससे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। प्रशासन का रुख देख लोग अपना अतिक्रमण स्वयं समेटने लगे。 यह भी पढ़ें- शहर की सड़कों के किनारे से अतिक्रमण हटा, फिर सजीं दुकानेंअतिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.