हाईवे से लिंक मार्गों में अन्ना मवेशी बने हादसों की वजह
कानपुर, अप्रैल 5 -- कानपुर देहात, संवाददाता। जनपद में अन्ना गोवंश की समस्या लगातार बढ़ रही है। हाईवे से लेकर प्रमुख सड़कों पर डेरा जमाए अन्ना मवेशी लोगों के लिये मुसीबत व हादसों की वजह बने हैं। अचानक भागकर सड़क पर आने या लोगों पर हमला करने से अक्सर लोग घायल होते हैं। मवेशियों की फौज से तमाम हादसों के बाद भी इस समस्या के निराकरण के लिये जिला प्रशासन से लेकर हाईवे अथारिटी कोई उपाय करती नजर नहीं आ रही है। जनपद में अन्ना गोवंश क संरक्षण के दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। करीब दस हजार अन्ना गोवंश हाईवे से लेकर प्रमुख सड़कों तक डेरा जमाए रहते हैं। इनकी वजह से अक्सर हादसे होते रहते हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार बेपरवाह बने हैं। गत दो अप्रैल को रसूलाबाद-झींझक मार्ग पर अन्ना गोवंश के भाग कर सड़क पर आ रही बाइक से टकराने के कारण अपने दामाद के साथ घर लौट रही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.