कानपुर, जून 9 -- फोटो - धूप से बचने को बर्रा से नौबस्ता के बीच पुल से सटाकर चला रहे थे बाइक - तेज गति से दौड़ रही बाइक हादसे के बाद 50 मीटर तक घिसटती चली गई कानपुर, संवाददाता। तेज धूप से बचने के चक्कर में एलिवेटेड पुल से सटकर बाइक दौड़ाना तीन युवकों को भारी पड़ गया। हाईवे के पानी की निकासी के लिए लटक रहे पाइप में हैंडल फंसने से बाइक अनियंत्रित होकर 50 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में सिर पर चोट आने से एक की मौत हो गई, जबकि दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक की गति 80 किमी के आसपास रही होगी।

हादसे का विवरण जूही परमपुरवा निवासी सनूर अहमद बांसमंडी में प्राइवेट नौकरी करते हैं। परिवार में पत्नी, शादीशुदा बेटी चांदनी और 20 वर्षीय इकलौता बेटा नावेद अहमद उर्फ चंदू था। मंगलवार दोपहर नावेद अपनी मां से बाल कटाने की ...