कानपुर, फरवरी 28 -- सरसौल, संवाददाता। संचालक राशिद नसीम की गिरफ्तारी के बाद एक बार फिर पुरवामीर में शाइन सिटी की जमीनें सुर्खियों में हैं। यहां लगभग 30 हेक्टेयर जमीन शाइन सिटी की विभिन्न कंपनियों के नाम है। जिनको 2023 में ईडी ने जब्त कर लिया था। निवेशकों ने जिंदगी भर की गाढ़ी कमाई मोटे मुनाफे के लालच में पड़कर गंवा दी। हालांकि संचालक की गिरफ्तारी के बाद निवेशकों में उम्मीद जगी है कि उनकी रकम मिल सकती है। महाराजपुर के पुरवामीर में शाइन सिटी की लगभग 30 हेक्टेयर जमीन है। संचालक ने 2013 में सस्ती जमीनें खरीदी थीं। उसके बाद सोशल मीडिया के माध्यम से हाईवे किनारे से जुड़ी प्लाटिंग योजना में निवेश पर मोटे मुनाफे का प्रचार-प्रसार शुरू हो गया। संचालक ने प्लाट बिकवाने पर एंजेटों को मोटा कमीशन देना शुरू कर दिया। लोगों ने भविष्य में बेहतर मुनाफे का सौ...