शामली, जुलाई 2 -- शामली। दिल्ली-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोकल सड़कों और हाईवे के मर्जर प्वाइंट सुरक्षा की दृष्टि से सबसे कमजोर कड़ी बनकर सामने आए हैं। हिन्दुस्तान समाचार पत्र की पड़ताल में सामने आया कि स्थानीय सड़कों से आने वाले वाहन सीधे हाइवे पर तेज रफ्तार एवं यातायात में प्रवेश करते है। इसमें शामली शहर में रिंग रोड पर बना तहसील चौराहा एवं बलवा चौराहे के अलावा हाल ही में बना दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस पर ख्यावडी कट आदि के आसपास हादसों का खतरा बना रहता है। दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे पर ख्यावडी कट के आसपास भी वाहनों की तेज रफ्तार भी सुरक्षा पर खतरा बनी है। पड़ताल में पाया गया कि खेडीकरमू गांव से लेकर लिलौन तक हाईवे की सड़क कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त है। गड्ढों और उबड़-खाबड़ सतह के कारण वाहन चालक पहले ही संतुलन खो देते हैं, वहीं लोकल...