बिल्ल्होर, अगस्त 7 -- घाटमपुर, संवाददाता।घाटमपुर नगर में ध्वस्त सफाई व्यवस्था के बीच बरसात लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बनती जा रही है। छिटपुट बरसात के बाद नगर के ज्यादातर मोहल्लों में कीचड़ व गंदगी से लोग परेशान हैं। स्कूली बच्चे सड़कों की दलदल से गुजरने को मजबूर हैं। व्यापारी, आम जनता परेशान है लेकिन पालिका के जिम्मेदारों के कान में जूं तक नहीं रेंग रहा है। कागजों में आदर्श नगर पालिका का तगमा लेने वालों को नगर की दुर्दशा नजर ही नहीं आ रही है। गुरुवार सुबह से छिटपुट बरसात के बाद दस बजे करीब बीस मिनट के लिए तेज बरसात हुई। बरसात के बाद नगर के हाईवे नहर में तब्दील हो गये। हमीरपुर रोड की तरफ हाईवे की एक लेन में करीब डेढ़ फीट तक पानी भर गया। वाहन निकलने के दौरान यह पानी आसपास की दुकानों के भीतर घुसता रहा। बाइक, साइकिल सवारों को काफी परेशानी हुई। ...