हाईवे में दो डंपरों की भीषण टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर
हमीरपुर, जुलाई 15 -- मौदहा, संवाददाता। कानपुर-सागर हाईवे के बीएसएनएल टॉवर के पास बुधवार की सुबह दो डंपरों की भीषण टक्कर में एक के खलासी की मौत हो गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर लगने से एक डंपर सड़क के नीचे और दूसरा हाईवे में क्षतिग्रस्त होकर खड़ा हो गया। इससे कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने डंपर के केबिन में फंसे चालक और खलासी को निकालकर सीएचसी मौदहा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने खलासी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। सुबह पांच बजे एक डंपर लखनऊ से गिट्टी खाली करके कबरई की ओर जा रहा था। जबकि दूसरा डंपर कबरई से गिट्टी लोड करके कानपुर की ओर जा रहा था। हाईवे में बीएसएनएल टॉवर के पास इन दोनों डंपरों में सीधी भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कोतवाली क्षेत्र के नरायच गा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.