हाईवे में डिवाइडर बनाने को लेकर आंदोलन की तैयारी
हमीरपुर, मई 20 -- मौदहा। कस्बा के बड़ी देवी मंदिर परिसर में बुधवार को समाजसेवियों और विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों की बैठक में कानपुर-सागर नेशनल हाईवे 34 पर आए दिन होने वाले हादसों का मुद्दा छाया रहा। बता दें कि हाईवे में हो रहे हादसों पर प्रभावी रोकथाम लगाए जाने को लेकर इस वक्त बैठकों का दौर चल रहा है। सुमेरपुर, इंगोहटा के बाद तीसरे दिन कस्बे के बड़ी देवी मंदिर परिसर में बैठक हुई। जिसमें बड़ी संख्या में विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों और समाजसेवियों का जमावड़ा लगा। बैठक में हाईवे पर डिवाइडर बनवाए जाने का मुद्दा जोरशोर से उठा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.