हमीरपुर, जुलाई 14 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्ग 34 में इंगोहटा के समीप स्थित जेके सीमेंट फैक्ट्री के पास मंगलवार तड़के दो डंपरों की आपस में जोरदार टक्कर के बाद एक डंपर का ड्राइवर केबिन अंदर फंस गया, जबकि दूसरे डंपर का ड्राइवर कूदकर भाग निकला। घटना के बाद हाईवे पर करीब पांच किमी लंबा जाम लग गया। इस जाम में लगभग तीन घंटे तक सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन फंसे रहे, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

दुर्घटना का विवरण मंगलवार तड़के करीब 3.30 बजे दो डंपरों की टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि एक डंपर का चालक छोटू निवासी कानपुर केबिन के अंदर ही बुरी तरह फंस गया, जबकि दूसरे डंपर का चालक हादसे के बाद मौके से कूदकर भाग निकला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद केबिन में फंसे ड्राइवर छ...