हमीरपुर, मई 6 -- हमीरपुर, संवाददाता। मौदहा कोतवाली क्षेत्र में राठ तिराहे के पास मंगलवार की देर रात हुए सड़क हादसे में लोडर चालक और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस के अनुसार मंगलवार की रात करीब 11.50 बजे सिंह टायर्स के सामने महोबा की ओर से आ रहे लोडर को एक अज्ञात ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि 60 वर्षीय लोडर चालक रईसुद्दीन निवासी मिल्कीपुर महोबा तथा उसका 32 वर्षीय साथी विपिन निवासी सेकेनपुरा महोबा गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों की मदद से दोनों को तत्काल सीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने दोनों घायलों को उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- सतबरवा में अवैध बालू लदा दो ट्रैक्टर जब्त घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.