हमीरपुर, मार्च 27 -- भरुआ सुमेरपुर। गुरुवार की देर रात नेशनल हाईवे 34 में लीणा नाला के समीप अज्ञात वाहन ने एक महिला को कुचल दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है। मृतका क्रीम कलर का सलवार तथा लाल कलर की कुर्ती पहने हुए है। मृतका शादीशुदा है। पुलिस ने शिनाख्त करने के लिए आसपास के गांव तक पहुंची लेकिन सफलता नहीं मिली है। हादसा रात करीब 10 बजे के आसपास हुआ। किसी वाहन ने एक महिला को लीणा नाला के समीप कुचल दिया। महिला का सिर पूरी तरह से कुचला हुआ है। हाईवे में शव पड़ा देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर फैक्ट्री एरिया पुलिस चौकी इंचार्ज राजवीर सिंह, इंगोहटा पुलिस चौकी इंचार्ज मनीष पटेल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में पहुंचाया। चेहरा पूरी तरह से कुचल जाने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी ...