हमीरपुर, फरवरी 14 -- मौदहा। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को नेशनल हाईवे-34 पर मकरांव गांव के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार भाई-बहन घायल हो गए। बांदा जिले के गहरा निवासी 22 वर्षीय कलीम अपनी 18 वर्षीय बहन गुड़िया के साथ बाइक से अपनी नानी के घर विदोखार जा रहा था। रास्ते में मकरांव गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे भाई-बहन दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस के पायलट आनंद और ईएमटी विजय सिंह ने घायलों को तत्काल सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद कलीम को गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि गुड़िया का उपचार सीएचसी में जारी है। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.