हमीरपुर, दिसम्बर 9 -- हमीरपुर, संवाददाता। कानपुर-सागर हाईवे के कुछेछा पेट्रोल पंप के निकट टैंकर की टक्कर लगने से ई-रिक्शा सवार दंपति और उनकी मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को यूपी 112 की टीम अपनी कार में लादकर जिला अस्पताल लाई। जहां तीनों को कानपुर रेफर किया जा रहा है। टक्कर मारने वाला टैंकर मौके से फरार हो गया। सदर कोतवाली के कलौलीतीर गांव निवासी 40 वर्षीय मान सिंह पेशे से ई-रिक्शा चालक है। मंगलवार की सुबह इसके घर कुछ मेहमान आए थे। जिन्हें सुमेरपुर छोड़ने के लिए दिन में मान सिंह अपनी 38 वर्षीय पत्नी नीलम और छह वर्षीय पुत्री हर्षिता के साथ गया था। शाम को तीनों लोग वापस गांव लौट रहे थे, तभी कुछेछा के पास सामने से आ रहे टैंकर ने ई-रिक्शे में सीधी टक्कर मार दी। जिससे ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और दंपति और उनकी पुत्री गंभीर र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.