हाईवे में आमने-सामने भिड़े डंपर, चालक घायल
हमीरपुर, अगस्त 7 -- भरुआ सुमेरपुर। शुक्रवार को तड़के कानपुर-सागर नेशनल हाईवे-34 में जेके सीमेंट फैक्ट्री के पास तेज रफ्तार डंपर आमने-सामने टकरा जाने से एक चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने इसको एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। शुक्रवार को तड़के कबरई से गिट्टी लादकर कानपुर की ओर जा रहा डंपर सामने से आ रहे डंपर से टकरा गया। यह घटना सीमेंट फैक्ट्री के बाहर हाईवे पर खड़े ट्रकों के चलते हुए डंपरों के आमने-सामने टकरा जाने से 45 वर्षीय चालक संग्राम सिंह निवासी गदनखेड़ा उन्नाव गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। उपचार के बाद चालक की हालत में सुधार बताया जा रहा है। बाद में पुलिस ने हाइड्रा की मदद से डंपर को किनारे कराकर यातायात सामान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.