फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 6 -- फर्रुखाबाद। इटावा-बरेली हाईवे पर बघार चौकी क्षेत्र के पास गुरुवार को सड़क मरम्मत कार्य में लगी डामर-गिट्टी मिक्सचर मशीन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी मशीन को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब 25 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में मशीन का काफी हिस्सा जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि समय रहते आग बुझा लिए जाने से कोई जनहानि नहीं हुई। इटावा निवासी दर्शन सिंह की डामर-गिट्टी मिक्सचर मशीन हाईवे पर सड़क की मरम्मत के कार्य में लगी थी। मशीन के माध्यम से डामर और गिट्टी को गर्म कर मिश्रण तैयार किया जा रहा था, जिससे हाईवे पर टूटे हुए हिस्सों की मरम्मत की जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डामर को गर्म करने के लिए मशीन में लगातार आग जल रही थी। इसी दौरा...