मथुरा, मार्च 23 -- कोसीकलां क्षेत्र में शनिवार तड़के हादसे में फरसा वाले बाबा की मौत के बाद गिरफ्तार दक्ष चौधरी समेत चार साथियों का मांट में मेडिकल कराने के बाद चालान किया गया। शनिवार को फरसा वाले बाबा की मौत के बाद उपद्रवियों ने छाता में कई घंटे हाइवे पर जाम के दौरान जमकर पथराव व फायरिंग की। बताते हैं कि खुद को गौ रक्षक बताने वाला गाजियाबाद के दक्ष चौधरी भी अपने तमाम साथियों के साथ गांव आजनौंक, बरसाना पहुंचे थे। बरसाना पुलिस ने हंगामा काट रहे गाजियाबाद निवासी दक्ष चौधरी, अक्कू पंडित, डॉ. प्रकाश सिंह निवासी सिपरा सनसिटी इन्द्रपुरम गाजियाबाद, सचिन निवासी गोपाल नगर, नजफगढ़, नई दिल्ली और रितेश पाल निवासी गांव जवांपुर, थाना राजपुर, फर्रूखाबाद को संगीन धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार कर लिया। रविवार दोपहर को बरसाना पुलिस ने मांट थाना पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.