मेरठ, जनवरी 2 -- सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को दिल्ली-देहरादून हाईवे का बताया जा रहा है, जिसमें नए साल की रात कुछ युवक सड़क सुरक्षा को ताक पर रखकर जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो के अनुसार कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र से गुजरने वाले इस व्यस्त हाईवे पर युवकों ने अपनी कार को गलत लेन में खड़ा कर दिया। इसके बाद वे तेज आवाज में संगीत बजाते हुए कार के ऊपर चढ़कर डांस करने लगे। इस दौरान हाईवे पर भारी वाहनों सहित अन्य गाड़ियों की आवाजाही जारी थी, जिससे बड़े हादसे की आशंका उत्पन्न हो गई। राहगीरों ने इस पूरी घटना को मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने कहा कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। वीडियो की लोकेशन, समय और संबंधित वाहन व युवकों की पहचान के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.