हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने पुलिस के साथ नवीगंज में की मुनादी
मैनपुरी, मई 23 -- नवीगंज। कस्बा में ओवरब्रिज के नीचे और सर्विस मार्ग पर दुकानदारों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण से राहगीरों का निकलना दूभर हो गया है। इस समस्या को देखते हुए गुरुवार को एसडीएम भोगांव नीरज कुमार द्विवेदी ने क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर दुकानदारों को सख्त हिदायत देते हुए स्वयं ही अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। शुक्रवार को स्थानीय पुलिस और हाईवे अथॉरिटी को भी इस संबंध में त्वरित कार्रवाई करने को कहा। एसडीएम की चेतावनी के बाद शुक्रवार को हाईवे पेट्रोलिंग यूनिट और चौकी प्रभारी राजकुमार गौतम ने टीम के साथ नवीगंज चौराहे पर सुबह से शाम तक कई बार लाउडस्पीकर से मुनादी कराई। मुनादी के जरिए सभी अतिक्रमणकारियों को 28 मई तक का अंतिम समय दिया गया है। प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि यदि तय समय सीमा के भीतर अवैध कब्जा नहीं हटाया गया, तो बलपूर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.