गौरीगंज, जून 16 -- जगदीशपुर।अमेठी, संवाददाता। अमेठी में जगदीशपुर क्षेत्र के मिश्रौली गांव निवासी एक युवक का शव मंगलवार सुबह हुसैनगंज कला स्थित हाईवे पुल के नीचे झाड़ियों में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मिश्रौली गांव निवासी प्रमोद कुमार (20) पुत्र जगन्नाथ के रूप में हुई है। परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के अनुसार प्रमोद सोमवार सुबह करीब सात बजे घर से लखनऊ जाने की बात कहकर निकला था। रात करीब नौ बजे से परिवार के लोग उसके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। आरोप है कि रात करीब 11 बजे एक रिश्तेदार द्वारा किए गए फोन को किस...