कानपुर, जून 10 -- कानपुर देहात, संवाददाता। रनियां कस्बे में मंगलवार देर रात तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर हाईवे पार कर रहा एक फैक्ट्री श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज अकबरपुर भेजा। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फरार चालक की तलाश शुरू की है।नगर पंचायत रनिया के श्यामसुंदर नगर मोहल्ले का रहने वाला आशुतोष शर्मा पुत्र लल्लन शर्मा एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था। मंगलवार देर रात वह रनिया पड़ाव के पास हाईवे पार करते समय कानपुर से अकबरपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार वाहन की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत लोगों से जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसके परिजनों को जानकार...