हाईवे पार कर रही वृद्धा की बाइक की टक्कर से मौत
मेरठ, जुलाई 24 -- दिल्ली-दून हाईवे स्थित मटौर गांव में गुरुवार शाम सड़क पार करने के दौरान एक वृद्धा को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार और वृद्धा घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को दौराला सीएचसी पर भर्ती कराया। सीएचसी पर चिकित्सक ने वृद्धा को मृतक घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंची मृतक की बेटी ने दुबई में रह रहे अपने भाई से बात कर पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। जिस पर पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मटौर निवासी 80 वर्षीय रेवती अपने पति स्वर्गीय अजीत सिंह की मौत के बाद अकेली रहती थी। उनके पति भारतीय वायुसेना से सेवानिवृत्त थे और कई साल पूर्व बीमारी के चलते देहांत हो गया था। तीनों बेटियों का विवाह कर दिया था और बेटा भानुप्रताप दुबई में नौकरी करता है। गुरुवार शाम घर के सामने किसी काम के लिए रेवती हाईवे पार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.