कौशाम्बी, अप्रैल 22 -- कोखराज थाना क्षेत्र के रामपुर सुहेला गांव के समीप मंगलवार शाम सड़क पार करते वक्त एक महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसे गंभीर चोटें आईं और जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। रामपुर सुहेला निवासी 42 वर्षीय गंगाजलि पत्नी मुन्नालाल मंगलवार की शाम खेतों की ओर गई थी। वहां से आलू लेकर पैदल घर लौट रही थीं। हाईवे पर गांव की सड़क पार करते वक्त किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। लोगों ने महिला को सड़क पर लहूलुहान हालत में पड़े देखा तो परिजनों के साथ पुलिस को खबर की। यह भी पढ़ें- 1.64 करोड़ के मादक पदार्थों को कराया गया नष्ट मौके पर पहुंची पुलिस ने आननफानन एंबुलेंस की मदद से उसको जिला अस्पताल भेजवाया। वहां इलाज के दौरान कुछ ही देर बाद उसकी सांसें थम गईं। घटना के ब...