शाहजहांपुर, अप्रैल 4 -- तिलहर। हाईवे पार करते समय वृद्ध महिला को कार ने टक्कर मार दी जिससे वह लहूलुहान हो गई। लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। पचासा मोहल्ले में किराए पर रहने वाली 58 वर्षीय विमला देवी लोगों के घरों में जाकर काम करती हैं। उनके कोई संतान नहीं है और वह अपनी नेत्रहीन मां फूलमती के साथ रहती है। शनिवार की दोपहर डायमंड होटल के सामने वह काम करके अपने घर वापस जाने के लिए हाईवे पार कर रही थी। इसी दौरान शाहजहांपुर की ओर से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक बरेली की ओर फरार हो गया। अस्पताल में महिला के पैर टूटे होने की आशंका को लेकर डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...