हाईवे पार करते समय महिला को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत
बरेली, जून 27 -- फरीदपुर, संवाददाता। हाईवे पार करके जा रही महिला को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मारकर कुचल दिया। महिला की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम को भिजवाया है शुक्रवार को हरदोई जिले के थाना मझिला के गांव टूमूकी निवासी 72 वर्षीय मेहरुन्निसा परिवार के लोगों के साथ कार से रुद्रपुर जा रही थीं। रास्ते में चालक ने चाय पीने के लिए संभल ढाबा के पास कार रोक दी। चाय पीने के बाद मेहरुन्निसा सड़क पार से वापस कार की ओर जा रही थीं। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुजुर्ग महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस अज्ञात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.