हाईवे पार करते समय घायल महिला श्रमिक की मौत
कानपुर, जून 7 -- सरवनखेड़ा, संवाददाता। रनियां थाना क्षेत्र के उमरन गांव के पास हाइवे पर बनी स्वरूप एग्रो प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री से काम करके वापस जाते समय हाईवे पार करने में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल महिला श्रमिक की हैलट अस्पताल कानपुर में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव को फैक्ट्री गेट पर लाकर रख दिया। वहीं हंगामें की सूचना पर राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारिसी सीओ एसडीएम आदि मौके पर पहुंचे। अकबरपुर थाना क्षेत्र के बारा ग्राम पंचायत के मजरा मिसिरपुर गांव की पैंतीस साल की शकुंतला पत्नी राकेश गौतम को शनिवार को फैक्ट्री से शाम को घर जाते समय हाइवे पार करने के दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। इससे वह घायल हो गई थी। राहगीरों ने 108 पर सूचना कर उसे अकबरपुर मेडिकल भिजवाया। हालत गंभीर होने पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.