हाईवे पार करते समय कार ने वृद्ध को उड़ाया, मौत
इटावा औरैया, मई 18 -- जसवंतनगर। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर भावलपुर गांव के सामने रविवार देर रात हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार कार ने वृद्ध को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक कई फीट दूर जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक का कंटेनर और उसके साथ मौजूद बताए जा रहे दूसरे चालक के गायब होने से मामला संदिग्ध नजर आने लगा है। परिजनों ने किसी बड़ी अनहोनी या साजिश की आशंका जताई है। मृतक की पहचान कानपुर नगर के मेहरवान सिंह पुरवा निवासी 60 वर्षीय राम किशोर दीक्षित के रूप में हुई है। वह पेशे से कंटेनर चालक थे और लंबे समय से ट्रांसपोर्ट कंपनी में वाहन चला रहे थे। रविवार देर रात वह आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर भावलपुर गांव के सामने पैदल सड़क पार कर रहे थे। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.