हाईवे पार करते समय कार की चपेट में आए बुजुर्ग किसान, मौत
लखनऊ, मई 17 -- निगोहां,(लखनऊ), संवाददाता। लखनऊ-रायबरेली हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 77 वर्षीय बुजुर्ग किसान की जान चली गई। लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में शनिवार की देर शाम खेत से घर लौट रहे रामचरन को तेज रफ्तार अज्ञात कार ने रौंद दिया। चालक मौके से फरार हो गया, जबकि गंभीर रूप से घायल रामचरन को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र जमुना प्रसाद के अनुसार उनके पिता रायबरेली की दिशा से लखनऊ की ओर जा रही तेज रफ्तार कार की चपेट में उस वक्त आए जब वे हाईवे पार कर रहे थे। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। रामचरन के परिवार में पत्नी रामकली और पुत्र, हरिचंद, देशराज और जमुना प्रसाद हैं। बेटे ने निगोहां थाने में अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध तहरीर दर्ज कराई है।एसओ निगोहां अनुज कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.